Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

जम्मू कश्मीर: रियासी में वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, आठ घायल

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। ये हादसा रियासी जिले के गंगोडे क्षेत्र के निकट उस समय हुआ जब टैम्पो ट्रैवलर के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे वो गहरी खाई में लुढ़क गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। आठ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा, "वाहन जम्मू से माहौर जा रहा था। ये गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। आठ घायलों में से छह को जम्मू भेज दिया गया है।"