Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

देहरादून में 36वीं युवा संसद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 8 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों ने लिया भाग

देहरादून के केन्द्रीय विद्यालय-2 में 36वीं युवा संसद प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के 45 केंद्रीय विद्यालयों में से चुनी गई आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया है। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान संसद सत्र की तर्ज पर विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रभावशाली चर्चा की और अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इस अवसर पर राज्यमंत्री कैलाश पंत और केंद्रीय विद्यालय देहरादून की उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।