Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

इंदौर में 25 ट्रांसजेंडरों ने पिया फिनाइल, अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के इंदौर के नंदलालपुरा में 25 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया. इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है. दो मीडियाकर्मियों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाने के कुछ ही घंटों के बाद 25 किन्नरों ने ये खौफनाक कदम उठाया. पंढरीनाथ थाना पुलिस के मुताबिक हाल ही में एक किन्नर ने शिकायत दर्ज की थी. किन्नर ने बताया था कि मई को उसके डेरे के गुरु के खिलाफ एक केस हुआ था. इसी मामले को लेकर जून में दो पत्रकार पंकज जैन और अक्षय उसके डेरे पर आए थे. आरोप है कि दोनों ने पहले धमकाया था. इसके बाद दुष्कर्म किया और धमकी भी दी.

नेहा नामक एक किन्नर से जब इस मामले के बारे में विस्तार से पूछा गया तो उसने बताया कि बीच में किन्नर समाज के 2 गुटों में विवाद हुआ था. जिसके बाद 2 पत्रकारों का इनके घर में आना जाना बढ़ने लगा. दोनों किन्नर को ब्लेकमेल करते थे. इन्होंने एक किन्नर के साथ रेप भी किया. रेप की घटना 3 महीने पहले की है. नेहा ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि आज किन्नर भी सुरक्षित नहीं है, अक्षय और पंकज ने अपराध किया है. उन्हें सजा मिले. इन्होंने किन्नर से डेढ़ लाख भी लिए हैं. 

इस मामले पर CMHO माधव हसानी ने बताया 25 किन्नरों द्वारा घर में सफाई के लिए इस्तेमाल किए जानेवाला फिनाइल पिया गया था. सभी की हालत स्थिर है , 2 को ऑब्जरवेशन में रखा गया है. बीते कुछ महीनों से संपत्ति को लेकर पायल गुरु और सीमा गुरु के बीच विवाद चल रहा था. इस विवाद के चलते दोनों के गुटों के बीच कई बार झगड़े भी हुए थे. ये मामले पुलिस तक भी पहुंचा था और इसको लेकर एक एक विशेष जांच दल (SIT) भी बनाई थी. लेकिन एक बड़े अफसर का ट्रांसफर होते ही एसआईटी भी चुप बैठ गई.

करीब 25 सदस्यों ने बुधवार रात एक साथ फिनाइल पी लिया. जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के प्रभारी अधीक्षक डॉ. बसंत कुमार निंगवाल ने बताया,‘‘हमारे अस्पताल में ट्रांसजेंडर समुदाय के करीब 25 सदस्यों को भर्ती किया गया है. उन्होंने एक साथ फिनाइल पीने का दावा किया है.'' उन्होंने बताया कि इनमें से किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है.