Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

रेलवे स्टेशन पर 23 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर चेन्नई जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की तैयारी कर रहे 23 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें रेलवे सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस की ज्वाइंट टीम ने शनिवार शाम गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। 

अगरतला में जीआरपी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी तापस दास ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास ना तो वैध दस्तावेज थे और ना ही पासपोर्ट था। उन्होंने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों की उम्र 21 से 49 साल के बीच है। उन्होंने रोजगार की तलाश में गुवाहाटी के रास्ते चेन्नई जाने की योजना बनाई थी।