Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

दिल्ली के नॉर्थ जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:14 बजे महसूस हुए झटके

रविवार तड़के दिल्ली के नॉर्थ जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर आया। NCS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 8 किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र 28.721° उत्तरी अक्षांश और 76.957° पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भूकंप की जानकारी दी। भूकंप धरती की सतह से लेकर करीब 700 किलोमीटर की गहराई तक कहीं भी आ सकता है। इन्हें गहराई के आधार पर उथले, मध्यम और गहरे भूकंप में बांटा जाता है। उथले भूकंप आमतौर पर ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि इनसे निकलने वाली भूकंपीय तरंगों को सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है। इससे जमीन ज्यादा हिल सकती है और इमारतों को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।