Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

Chhattisgarh: मारे गए 31 नक्सलियों में 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में मारे गए 31 नक्सलियों में 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल थीं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

पी ने कहा, "सर्चिंग के दौरान कुल 31 माओवादियों की बॉडी बरामद की गई थी। इनमें 13 महिला माओवादियों का बॉडी और 18 पुरुष माओवादियों का बॉडी है। आज एक बार फिर सीआरपीएफ समेत एनफोर्समेंट टीम आसपास के इलाकों में सर्चिंग की गई और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। 2024 में नक्सलियों को खत्म करने कोशिश जारी है। अब तक हमने 188 शव बरामद किए हैं।"

नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे जंगल में 48 घंटे तक चले ऑपरेशन में लगभग 1,500 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। राज्य में मारे गए माओवादियों की अब तक ये सबसे बड़ी संख्या है।