Breaking News

मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू... ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला!     |   'लूला का अहंकार...', ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका     |   पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |  

पिंपरी चिंचवड़ के डीवाई पाटिल स्कूल में 'फूड प्वाइजनिंग', 18 स्टूडेंट अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ के डीवाई पाटिल स्कूल में गुरुवार को खाना खाने के बाद 18 स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में परोसे गए सैंडविच खाने के बाद पहली से छठी क्लास के स्टूडेंट्स ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। 

स्कूल मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स को जांच के लिए चेतना अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। स्कूल अधिकारियों के मुताबिक सैंडविच में इस्तेमाल की गई सामग्री को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।