Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

नागपुर में बारूद कंपनी में विस्फोट, 15 की मौत,18 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट हुआ. दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने दी. ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह घटना आज सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच घटी. राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक बनाती है. सुबह जब मजदूर काम पर लौटे, तभी विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी.

बताया जा रहा है कि धमाके के समय कंपनी की उस यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई और धुआं पूरे इलाके में फैल गया. अब तक 15 घायलों को निकालकर नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आशंका है कि कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन व बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं.