Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सोलापुर में मिली लगभग 2000 साल पुरानी भूलभुलैया, जिसमें हैं 15 अलग-अलग रास्ते

Maharashtra: महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के बोरामानी घास के मैदान में भूलभुलैया जैसी एक चट्टानी संरचना की खोज की गई है। इसे एक अहम पुरातात्विक खोज माना जा रहा है। करीब 50 फीट चौड़ी और 50 फीट लंबी इस संरचना में 15 अलग-अलग रास्ते हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि ये भूलभुलैया लगभग 2000 साल पहले भारत और रोम के बीच प्राचीन व्यापार मार्ग पर यात्रा करने वाले व्यापारियों के लिए दिशासूचक के रूप में काम करती होगी। इस जगह का अध्ययन कर रहे पुरातत्वविद सचिन पाटिल ने बताया कि इस तरह की भूलभुलैया का इस्तेमाल आज भी स्थानीय लोग करते हैं।

भूलभुलैया कितनी पुरानी है और इसकी पुरातात्विक और ऐतिहासिक अहमियत का पता लगाने के लिए आगे का अध्ययन जारी है।