Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

Kolkata: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का 13वां दिन, मांगें पूरी न करने पर दी चेतावनी

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की बेमियादी भूख हड़ताल का गुरुवार को 13वां दिन है। वे आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर दूसरे मुद्दों के अलावा आरजी कर वारदात की पीड़ित के लिए इंसाफ और मेडिकल कर्मचारियों की बेहतर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर बलात्कार और हत्या के बाद डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। वारदात की जांच सीबीआई कर रही है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टर डॉ. अरविंद ने कहा, "देखिए डिमांड तो एक तरफ से हम लोग बोल रहे हैं हमारा 10 दफा दाबी है, उसको सामने रखते हुए हमारा आंदोलन चल रहा है। इसके ऊपर सरकार का कोई रिस्पांस नहीं आ रहा है तो तब जाकर हमारा आंदोलन चल रहा है, मगर दिक्कत वही है कि हम लोगों के दोस्त जो वहां पर अनशन मंच पर बैठे हुए हैं, उन लोगों की हेल्थ खराब हो रही है। अभी भी चार-पांच बंदे हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "अभी तक कोई डिसीजन नहीं हुआ है। हर रोज छोटे-छोटे करके वहां मास एग्रेशन कर रहे हैं, जैसे आज के मास एग्रेशन और सिग्नेचर कलेक्शन करने का एक प्लानिंग है। शहर के हर मोड़ पर जाकर, जितना मोड़ हो सके वहां जाकर हम लोग ओपिनियन कलेक्ट करेंगे, जनरल ओपिनियन कलेक्ट करेंगे और जो पंपलेट हमारा है, जिसमें 10 दफा मांगे लिखी हुई हैं उसको हम स्प्रेड करेंगे।"