Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

अगरतला रेलवे स्टेशन से 11 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अवैध रूप से भारत आने के आरोप में त्रिपुरा का राजधानी अगरतला रेलवे स्टेशन से ग्यारह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। अवैध घुसपैठ की तीन दिनों में ये दूसरी घटना है।

एक हफ्ते से भी कम समय में 22 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से देश के दूसरे स्थानों पर जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है।
 
गिरफ्तार किए गए लोगों में दो पुरुष और नौ महिलाएं हैं। इनके साथ दो भारतीयों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोग बांग्लादेश के गोपालगंज, खुलना, सिराजगंज, चटगांव, नेत्रकोना, नरैल, सिद्धिगंज, जेसोर और सदर से आए थे।