Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

J-K: अखनूर में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढ़ेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी। आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर फायरिग कर दी थी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना का ऑपरेशन जम्मू के व्हाइट नाइट कोर इलाके में चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया, "ये कार्रवाई तब हुई जब तीन आतंकवादियों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे सेना के काफिले पर गोलीबारी की थी।" अधिकारियों ने कहा कि सेना के विशेष बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को तैनात किया गया। इसके अलावा निगरानी के लिए एक हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया है।