Breaking News

लोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन वापस     |   काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की भारत ने निंदा की     |   दक्षिणी लेबनान के देबाल में इजरायल ने किया हवाई हमला     |   BJP कोर ग्रुप की बैठक आज, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा     |   ईरान का बड़ा दावा: बहरीन और UAE में अमेरिकी ठिकानों पर हमले     |  

क्या है माल्टा फीवर, कैसे बचें माल्टा फीवर से

माल्टा फीवर, जिसे ब्रुसेलोसिस के नाम से भी जाना जाता है, एक खतरनाक बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में फैलती है. हाल के दिनों में इस बीमारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसलिए इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है. आइए, जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और इससे बचने के तरीके. 

माल्टा फीवर के लक्षण-

माल्टा फीवर के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और यह कई बार अन्य बीमारियों जैसे सामान्य बुखार, फ्लू या थकान से मिलते-जुलते होते हैं.
बुखार: लगातार या रुक-रुक कर बुखार आना, खासकर शाम के समय.
सिरदर्द: तेज और लगातार सिर में दर्द.
थकान: बिना किसी खास कारण के बहुत ज्यादा थकान महसूस होना.
पसीना आना: विशेषकर रात के समय बहुत ज्यादा पसीना आना.
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द: शरीर के जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द और अकड़न महसूस होना.
कमजोरी: शरीर में कमजोरी महसूस होना, जिससे सामान्य काम भी कठिन हो जाएं. 

माल्टा फीवर से कैसे बचें?

दूध और दूध से बने उत्पादों को हमेशा उबालकर करके ही इस्तेमाल करें.
संक्रमित जानवरों से दूर रहें और उन्हें संभालते समय दस्ताने और मास्क का उपयोग करें.
कच्चे मांस को ठीक से पकाएं और इसे कच्चे रूप में कभी न खाएं.
अगर आप जानवरों के संपर्क में अधिक रहते हैं, तो नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप कराएं.
स्वच्छता का ध्यान रखें और खाने-पीने की चीजों को साफ-सुथरा रखें.