Breaking News

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |   NEET पेपर लीक: NTA दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट     |   सपा नेता आजम खान दोषी करार, अफसर से जूते साफ कराने का दिया था बयान     |   प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |  

सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के उपचार के बाद गुरुवार को सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
बीते 15 जून को 78 वर्षीय सोनिया गांधी को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें छुट्टी दे दी गई है और अस्पताल से बाहर रहते हुए उनका उपचार जारी रहेगा।’’ डॉ. एस नंदी और डॉ. अमिताभ यादव सहित सोनिया का उपचार करने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि उन पर इलाज का अच्छा असर हुआ है। चिकित्सकों ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उन्हें पेट में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था, जिसे दवाओं से नियंत्रित कर लिया गया है। उनकी हालत में सुधार हुआ है और अस्पताल बाहर रहते हुए उनकी सेहत पर निगरानी रखी जाएगी।’’ उन्हें पिछले रविवार को अस्पताल के उदर एवं आंत्रशोध विभाग विभाग में भर्ती कराया गया था।