Breaking News

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |   एनडीए विधानमंडल दल की बैठक खत्म     |   सम्राट चौधरी को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुना गया     |   थोड़ी देर में शुरू होगी NDA विधायक दल की बैठक     |  

सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज, अब घर पर होगा इलाज

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह घर पर रहकर आगे का इलाज और फॉलो-अप कराएंगी। उन्हें 24 मार्च की रात बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी का इलाज सिस्टमेटिक इंफेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से किया गया, जो डॉ. डी. एस. राणा, डॉ. एस. नुंडी और डॉ. अरुप बसु की निगरानी में हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्होंने इलाज पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया और अब उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।