Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

छत्तीसगढ़ में अस्पतालों की सुरक्षा अब आर्मी के हाथों में

कोलकाता की घटना के बाद अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है. लेकिन डॉक्टरों ने अस्पतालों में सुरक्षा की मांग उठाई है. छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉक्टरों की मांग पर अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है. अस्पतालों में अब सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को तैनात करने का फैसला साय सरकार ने किया है.

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों में सशस्त्र सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी. ताकि अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ के साथ ही मरीज और परिजन भी खुद को सुरक्षित महसूस कर सके. सीएम के इस निर्देश के बाद गुरुवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर के सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया. इस दौरान, मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सुरक्षा को मजबूत और पुख्ता बनाने के लिए निर्देश जारी किए.

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुबह सबसे पहले रायपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल निरीक्षण करने पहुंचे. जायसवाल ने यहां मरीजों से बात की और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. इसके बाद वह रायपुर पंडरी जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे. वहां मरीजों का हालचाल जाना. जायसवाल ने यहां नर्स और दूसरे मेडिकल स्टाफ से सुरक्षा को लेकर बात की. अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेकर जरूरी सुधार के लिए सीएमएचओ को जरूरी दिशा निर्देश दिए. मंत्री ने मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल पुलिस लाइन टिकरापारा का भी निरीक्षण किया.