Breaking News

सीबीआई ने आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम में 22 भारतीय जहाज खड़े हैं, ईरान से बातचीत जारी: MEA     |   मस्कट में मारे गए 2 भारतीयों के पार्थिव शरीर लाने पर काम कर रहा दूतावास: MEA     |   ईरान ने UAE स्थित अमेरिकी मिसाइल लॉन्च साइटों पर हमला करने की धमकी दी     |   WB: 'टीएमसी वाले ना काम करेंगे और ना ही करने देंगे', कोलकाता में बोले पीएम मोदी     |  

सीएम सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, रांची का सदर अस्पताल कैंसर मरीजों के लिए आशा की किरण

Jharkhand: रांची का सदर अस्पताल झारखंड ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य के मरीजों के लिए भी उम्मीद की किरण बन चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास रंग ला रहा है। रांची सदर अस्पताल में क्लिनिकल हेमेटोलॉजी डिपार्टमेंट राज्य का एकमात्र ऐसा विभाग है, जहां ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया, ल्यूकेमिया सहित अन्य जटिल ब्लड डिजीज का इलाज किया जाता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयासों का ही परिणाम है कि मात्र डेढ़ वर्ष में रांची सदर अस्पताल में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज उपलब्ध हो सका है।  निजी अस्पताल में ब्लड कैंसर के इलाज का ख़र्च जहां लाखों रुपये तक पहुंच जाता है, वहीं सदर अस्पताल में यह न्यूनतम खर्च या फिर सरकारी योजनाओं के तहत मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है।

यहां आधुनिक जांच और इलाज की सुविधाएं मौजूद हैं। फिलहाल यहां ब्लड कैंसर के मरीजों और थैलीसीमियम सिकल सेल एनीमिया के मरीजों के लिए 80 बेड मौजूद हैं। हेमंत सोरेन सरकार की पहल पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए जल्द ही रांची सदर अस्पताल और सीएमसी वेल्लोर के बीच एमओयू होने वाला है। रांची का सदर अस्पताल मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।