Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

Uttar Pradesh: कानपुर देहात में भीषण गर्मी की मार, अस्पतालों में बढ़ रहे हैं लू के मरीज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में इन दिनों मोबाइल एंटी-स्मॉग वाहन के अलावा सुनसान सड़कें और अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। दिन में रोजाना पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या में खासी बढो़तरी हुई है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से जरूरी सावधानी बरतने की गुजारिश करते हुई कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे भीषण गर्मी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का अनुमान लगाया है। इसको देखते हुए राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर हैं।