Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

आयरन की कमी से हो सकते हैं एनीमिया का शिकार, इन फूड आइटम्स से करें बचाव

हमारे शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। किसी एक भी पोषक तत्व की कमी हमारे लिए खतरनाक हो सकती है। आयरन एक ऐसा मिनरल है, जिसकी कमी के कारण एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। आयरन की कमी के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, जिस वजह से आप एनीमिया का शिकार हो सकते हैं।

एनीमिया एक खून की बीमारी है, जिसमें रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। ऐसा शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। रेड ब्लड सेल में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। जब शरीर को जरूरत जितना आयरन नहीं मिल पाता तब हीमोग्लोबिन नहीं बन पाते हैं। हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सिजन को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाते हैं। इनकी कमी होने पर शरीर के हर ऑर्गन तक ऑक्सिजन नहीं पहुंच पाता है। लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण त्वचा का रंग पीला दिखना शुरू हो सकता है।

पालक में नॉन-हीम आयरन पाया जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। साथ ही इसमें और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ऑर्गन मीट जैसे लिवर में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इनमें विटामिन और कॉपर भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सी फूड जैसे शेल फिश, ओएस्टर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें हीम आयरन पाया जाता है, जो हमारी बॉडी आसानी से अबजॉर्ब कर पाती है। अंडे आयरन का बेहतर स्त्रोत हैं। इनसे आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी मिलता है, जो मांसपेशियों के विकास और मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है।