Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

डेंगू के मरीज के लिए रामबाण है बकरी का दूध, फायदें जानकर रह जाएंगे हैरान

बारिश आते ही एक बार फिर डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इस बीमारी का समय पर इलाज न होने से यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। डेंगू होने पर बहुत से लोग घरेलू उपाय भी अपनाते हैं। इनमें से ही एक बकरी का दूध है। माना जाता है कि प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर बकरी का दूध काफी फायदेमंद हो सकता है। यही कारण है कि जब डेंगू बढ़ता है तो बकरी का दूध महंगा हो जाता है।

बकरी के दूध के फायदे

1. बकरी के दूध में सेलेनियम पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को बीमारियों से दूर रखता है।
2. बकरी के दूध में कैल्शियम, विटामिन बी, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन और कॉपर पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
3. कैल्सियम और एमिनो एसिड पाए जाने से बकरी का दूध दांत और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
4. बकरी के दूध में अच्छे  फैटी एसिड होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। पोटैशियम ज्यादा होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जिससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
5. बकरी के दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और पेट की समस्याएं कम करने में मदद कर सकते हैं।