Breaking News

लोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन वापस     |   काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की भारत ने निंदा की     |   दक्षिणी लेबनान के देबाल में इजरायल ने किया हवाई हमला     |   BJP कोर ग्रुप की बैठक आज, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा     |   ईरान का बड़ा दावा: बहरीन और UAE में अमेरिकी ठिकानों पर हमले     |  

छत्तीसगढ़ में डायरिया का कहर, 48 घंटे में 3 की लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में डायरिया ने तहलका मचा दिया है। दो दिनों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 30 लोगों की उल्टी-दस्त से हालत गंभीर है।

पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोसीर में डायरिया जानलेवा साबित हो रहा है। गांव में चार दिनों से डायरिया फैला हुआ है। वहीं दो दिन के भीतर गांव में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक 17 साल का किशोर और 70 और 80 साल के दो बुजुर्ग व्यक्ति बताए जा रहे हैं।

इससे गांव में हड़कंच मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए हैं। घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। ग्राम कोसीर के करीब 30 लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन लोगों को गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।