कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गांधी (78) को रात करीब नौ बजे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। गांधी की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।
नौ जून को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सर गंगा राम अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया था। चेकअप से दो दिन पहले उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ टेस्ट कराए थे।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पेट संबंधी समस्याओं के कारण दिल्ली में अस्पताल में भर्ती
You may also like
मलेरिया वैक्सीन की कीमत 40% घटेगी, 2027 से 10 लाख और बच्चों को मिल सकेगा टीकाकरण का लाभ.
योगी सरकार में स्वयं सहायता समूह से बदली सुमन की जिंदगी, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार 30 गांवों तक पहुंचाया.
लालकृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार, अपोलो अस्पताल से हुए डिस्चार्ज.
युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, बचाव पर ध्यान देना जरूरी: ब्रजेश पाठक.