Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

स्वाइन फ्लू से 12 मौतों के बाद अलर्ट पर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे आम लोगों डरे हुए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से स्वाइन फ्लू पर अंकुश लगाने को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। जिसे जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा। स्वाइन फ्लू को लेकर बुधवार के दिन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बयान भी दिया।

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हमारे यहां स्वाइन फ्लू के साथ ही कई तरह के और संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में जिस तरह से यहां स्वाइनफ्लू का कहर देखने को मिल रहा है। जिसमें अब तक हजारों की संख्या में लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है और स्थिति को काबू करने के प्रयास में जुटी हुई है।

केंद्र सरकार के दिशानिर्देश का व्यापक स्तर पर पालन किया जा रहा है। जांच के दायरे को विस्तारित किया जा रहा है। इसके अलावा हम लोग यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि अब तक कितने लोग इससे संक्रमित पाए जा चुके हैं। हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर हम किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने विभागीय अमले को हाई अलर्ट पर रहने और प्रत्येक मरीज की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।