Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में मारे गए नौ नक्सलियों के शव दंतेवाड़ा के सरकारी अस्पताल लाए गए

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए नौ नक्सलियों के शव बुधवार को दंतेवाड़ा के सरकारी अस्पताल में लाए गए। ये मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर जंगलों में सुबह करीब 10:30 बजे हुई। सुरक्षा बलों की ज्वाइंट टीम मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

इस अभियान में राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 111वीं और 230वीं बटालियन के जवान शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर की पहाड़ियों पर माओवादियों की पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 2, पश्चिम बस्तर और दरभा डिवीजन के कैडरों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सोमवार रात को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पुलिस स्टेशन में आने वाले लोहागांव, पुरंगेल और एंड्री गांवों के पास के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई।

इस साल अब तक बस्तर संभाग में अलग-अलग मुठभेड़ों में 153 नक्सली मारे गए हैं। बस्तर संभाग में सात जिले कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं।