Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम ने 151 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रायपुर में मुख्यमंत्री आवास से विष्णु देव साय ने फील्ड वर्क के लिए 151 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी निगरानी में काफी मदद मिलेगी। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में और भी गाड़ियों को खरीदने की योजना है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की पुरानी पांच सौ से ज्यादा गाड़ियों को सरकार ने हटाकर, इन नई गाड़ियों को शामिल किया। जिससे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में और तेजी से काम होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश के हर ज़िले में जाएंगे, चार-चार, पांच-पांच हर जिले के लिए हो रहे हैं निश्चित रूप से फील्ड वर्क करने में काफी सहूलियत होगी और जैसा मंत्री जी ने कहा कि आने वाले समय में फिर 800 से ज्यादा वाहन जिसमें एंबुलेंस भी होंगे वो भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में छ्त्तीसगढ़ की जनता के लिए दिया जाएगा।