Breaking News

लोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन वापस     |   काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की भारत ने निंदा की     |   दक्षिणी लेबनान के देबाल में इजरायल ने किया हवाई हमला     |   BJP कोर ग्रुप की बैठक आज, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा     |   ईरान का बड़ा दावा: बहरीन और UAE में अमेरिकी ठिकानों पर हमले     |  

BJP के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम सोमवार को दिल्ली लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे नौ पर हुआ। दुष्यंत गौतम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महासचिव दुष्यंत गौतम शाहजहांपुर में एक बैठक से दिल्ली लौट रहे थे और चाय पीने के लिए मुरादाबाद में रुकने का कार्यक्रम था। डॉक्टरों ने कहा कि दुष्यंत गौतम की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें कम से कम एक हफ्ते आराम की जरूरत है।