Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

कर्नाटक में राम नवमी का प्रसाद खाने के बाद 60 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

बेंगलुरु जिले में राम नवमी का प्रसाद खाने के बाद लगभग 60 लोग बीमार पड़ गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को लगभग 400 लोगों ने प्रसाद खाया था और उनमें से कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी तथा दस्त जैसे लक्षणों की शिकायत करना शुरू कर दिया. उन्हें रविवार तड़के अस्पताल ले जाया गया.

बेंगलुरु ग्रामीण जिला के स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) लक्का कृष्णा रेड्डी ने देवनहल्ली में कहा, ‘रविवार तड़के 60 लोग बीमार पड़ गए. इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं.’ करीब 46 लोगों को देवनहल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जबकि शेष लोगों को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने हालात का पूरा जायजा लिया. बीमारी का असली कारण पता लगाने के लिए कड़ा एक्शन लिया गया है. मंदिर के प्रसाद को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले की असली सच्चाई सामने आ पाएगी. प्रशासन पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है.