Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में 535 मेडिकल ऑफिसर्स की हुई नियुक्ति

हरेली त्योहार के दिन छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। 

 

चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाए मिल सकेंगी। लंबे दिनों से प्रदेश के कई अस्पताल चिकित्सा अधिकारियों की कमी से जूझ रहे थे। इससे मरीज भारी परेशान हो रहे थे। अब जाकर सरकार ने इस पर सुध ली है।