क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार खेल से लाखों दिलों पर राज करने वाले भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan इन दिनों अपने खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खूबसूरत और ग्लैमरस लड़की की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि वो ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन आखिर ये लड़की है कौन? और क्या सच में दोनों के बीच कोई खास रिश्ता है?
बताया जा रहा है कि इस मिस्ट्री गर्ल का नाम Aditi Hundia है। अदिति हुंडिया सिर्फ एक मॉडल ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को दीवाना बना देता है।
अदिति हुंडिया ने साल 2017 में Miss India Contest में हिस्सा लिया था और अपनी खूबसूरती से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह Miss Supranational India 2018 का खिताब भी जीत चुकी हैं।
मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अदिति बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं। बताया जाता है कि वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कई ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
दिलचस्प बात यह है कि अदिति कई बार क्रिकेट स्टेडियम में भी नजर आ चुकी हैं। खासकर जब Mumbai Indians की टीम मैदान में उतरती है तो अदिति को स्टैंड्स में देखा गया है। इसी वजह से लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि अदिति और ईशान किशन के बीच खास रिश्ता है।
हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट, लाइक और कमेंट्स अक्सर इस बात की ओर इशारा करते हैं कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ जरूर है।
सोशल मीडिया पर अदिति की ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। उनकी स्टाइलिश लाइफस्टाइल और खूबसूरती की चर्चा फैन्स के बीच खूब होती है।
अब सवाल यह है कि क्या ईशान किशन और अदिति हुंडिया सच में रिलेशनशिप में हैं, या फिर ये सब सिर्फ अफवाहें हैं?