Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

ITBP में निकली कांस्टेबल की भर्तियां, 18 वर्ष के कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं आवेदन

इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI), हेड कॉन्स्टेबल एवं कॉन्स्टेबल के 526 पदों पर नौकरियां प्रकाशित की गई हैं जो भी अभ्यर्थी इस नौकरी के इंट्रेस्टेड हैं वे 18 नवंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, यदि ITBP में शामिल होना चाहते हैं तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं. जो भी कैंडिडेट्स इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वे ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in से आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की उम्र 20 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. प्रत्येक पदों के लिए एक अलग योग्यता तय की गयी है. हेड कॉन्स्टेबल पदों पर जो भी अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के मध्य तय की गयी है, कॉन्स्टेबल पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. इन स्टेप्स को फॉलो कर भरें फॉर्म यदि आईटीबीपी भर्ती 2024 में शामिल होना चाहते हैं तो सबसे पहले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर विजिट करना जरूरी है।