Breaking News

पश्चिम एशिया के हालात पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने IGOM की बुलाई बैठक     |   दिल्ली में SIR 30 जून से, 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी वोटर लिस्ट- मुख्य चुनाव अधिकारी     |   विवादों में आई बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, दान के पैसे VIP पर किए खर्च, RTI में खुलासा     |   कर्नाटक: मुख्यमंत्री आवास पहुंचे मुख्य सचिव महादेवप्पा     |   गुजरात ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड ने कच्छ में पकड़ी 100KG कोकीन     |  

Jio ने लॉन्च किया 200 रुपये का OTT पास, 15 ऐप्स और 1000+ टीवी चैनल्स का मिलेगा एक्सेस

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नया 200 रुपये का ‘जियो OTT पास’ लॉन्च किया है। यह 28 दिनों की वैधता वाला ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी प्लान है, जिसमें 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, JioTV पर 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दी जा रही है। कंपनी के अनुसार इस प्लान में ग्राहकों को लगभग 1500 रुपये प्रतिमाह के बराबर लाभ मिलेगा।

जियो का यह नया OTT पास आज यानी 27 मई 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गया है। यह प्लान उन सभी जियो यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जिनके पास एक्टिव बेस प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स की सदस्यता मिलेगी, जिनमें शामिल हैं:

  • YouTube Premium
  • JioHotstar Mobile + Hollywood
  • Prime Video Mobile Edition
  • SonyLiv
  • ZEE5
  • Lionsgate Play
  • Discovery+
  • Sun NXT
  • FanCode
  • Hoichoi
  • Chaupal
  • Planet Marathi
  • TimesPlay
  • Tarang Plus समेत अन्य प्लेटफॉर्म

यूजर्स को JioTV के जरिए 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस मिलेगा, जिनमें 150 से ज्यादा पेड चैनल शामिल हैं। इसमें Star, Sony, Sun TV, Discovery और ETV नेटवर्क के कई एंटरटेनमेंट, मूवी, स्पोर्ट्स और रीजनल चैनल शामिल हैं।

डेटा और 5G बेनिफिट्स

  • 30GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा
  • बेस प्लान की वैधता तक अनलिमिटेड 5G डेटा (अधिकतम 28 दिन)

जियो के अनुसार यह प्लान वीडियो स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी और हाई-स्पीड इंटरनेट को एक ही पैक में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान कम कीमत में ज्यादा मनोरंजन और कनेक्टिविटी सुविधाएं देने पर केंद्रित है। यह नया 200 रुपये का Jio OTT Pass MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर्स और थर्ड-पार्टी रिचार्ज ऐप्स पर उपलब्ध है। इसे देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किल्स में लॉन्च किया गया है।