Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

अन्नामलाई में आंधी तूफान की वजह से केले की फसल बर्बाद, किसान परेशान

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के अन्नामलाई में आंधी तूफान की वजह से केला किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। केला की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि उनके खेत में केला के कई पेड़ उखड़ गए हैं। जिसकी वजह से वे बर्बाद हो गए हैं। क्योंकि इस केले की खेती के लिए उन्होंने अपने घर का गोल्ड गिरवीं रखा था, लेकिन वो अब बर्बाद हो गए हैं। नुकसान के आंकड़ों के मुताबिक करीब एक लाख केले के पेड़ उखड़ चुके हैं। किसानों ने तमिलनाडु सरकार से उनके नुकसान के लिए मुआवजा देने की अपील की है।