Breaking News

अखिलेश के रोजगार वाले बयान पर राजभर का पलटवार, गिनाईं योगी सरकार की नौकरियां     |   चिटफंड कंपनी पर ED का शिकंजा, कोलकाता-इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी     |   अमेरिका: लॉस एंजेलिस में हेलीकॉप्टर क्रैश, मौके पर तीन की मौत     |   UPI के बड़े ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR, PhonePe CEO बोले- इंडस्ट्री को मिलेगी राहत     |   जम्मू-कश्मीर: रियासी में सालाल डैम के गेट खोले गए, चिनाब नदी से दूर रहने की सलाह     |  

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008 करोड़ से बनेगा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। 15.172 किलोमीटर लंबे प्रवेश नियंत्रित छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 1,008.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना की पूरी लागत राज्य सरकार वहन करेगी और इसमें केंद्र सरकार की कोई वित्तीय भागीदारी प्रस्तावित नहीं है।

15.172 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेसवे

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर कराया जाएगा। व्यय-वित्त समिति द्वारा पूंजीगत मदों के लिए संशोधित परियोजना लागत का मूल्यांकन किया गया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब निर्माणकर्ता के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए ग्लोबल बिड आमंत्रित की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

बुंदेलखंड से चित्रकूट धाम तक सफर होगा आसान

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे बनने से बुंदेलखंड के शुरुआती बिंदु से चित्रकूट धाम तक आवागमन आसान और तेज होने की उम्मीद है। प्रवेश नियंत्रित छह लेन एक्सप्रेसवे होने से यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित कनेक्टिविटी मिलेगी। धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चित्रकूट धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलने की संभावना है। परियोजना को बुंदेलखंड के विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।