Mumbai (Maharashtra): मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत के मशहूर कारोबारी M. P. Ahammed को प्रतिष्ठित Business Bhushan Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्वेलरी रिटेल इंडस्ट्री में उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समाज के प्रति योगदान के लिए दिया गया। यह अवॉर्ड समारोह मुंबई के ऐतिहासिक Gateway of India पर आयोजित हुआ, जहां कई बड़े उद्योगपति, नीति-निर्माता और मनोरंजन जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis और उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस अवॉर्ड का आयोजन Lokmat Media Group द्वारा किया जाता है, जो उन लोगों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने विज़न और नेतृत्व से उद्योग और समाज दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
M. P. Ahammed ने 1993 में Malabar Gold & Diamonds की स्थापना की थी। आज यह कंपनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेल चेन बन चुकी है और भारतीय मूल की सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलर मानी जाती है। कंपनी के 14 देशों में 425 से ज्यादा शोरूम हैं और यह भारतीय कारीगरी और डिज़ाइन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है।
अवार्ड मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी Malabar टीम और ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल व्यापार बढ़ाना नहीं बल्कि समाज के लिए स्थायी मूल्य बनाना भी है। वही, महाराष्ट्र में भी कंपनी का बड़ा विस्तार हो रहा है। फिलहाल राज्य के अलग-अलग शहरों में 34 शोरूम संचालित हो रहे हैं और कंपनी का लक्ष्य 2029 तक इसे बढ़ाकर 64 स्टोर करने का है। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और संगठित ज्वेलरी रिटेल सेक्टर को मजबूती मिलेगी।
व्यापार के साथ-साथ M. P. Ahammed सामाजिक जिम्मेदारी पर भी खास ध्यान देते हैं। Malabar Group अपनी कुल कमाई का लगभग 5% हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहायता और महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक कार्यक्रमों पर खर्च करता है।
यही वजह है कि यह सम्मान उन्हें केवल एक सफल कारोबारी के रूप में नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार नेतृत्व के प्रतीक के तौर पर भी दिया गया है।