Breaking News

अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |   वेनेजुएला के तेल से भरा जाएगा 44 साल के निचले स्तर पर पहुंचा US भंडार, ट्रंप का ऐलान     |   ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की तैयारी में अमेरिका, बैंक पर लगाएगा प्रतिबंध     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना     |   US और इजरायल के खिलाफ एकजुट हों मुस्लिम देश, ईरान के सुप्रीम लीडर की अपील     |  

उत्तराखंड में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, अब तक चार मरीजों की मौत

Uttarakhand: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने पूरे राज्य में निगरानी और तैयारी के उपाय तेज कर दिए हैं। राजधानी देहरादून में 78 मामले सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के लिए अलग क्लीनिक बनाने और आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया है।

दून अस्पताल में मेडिकल अधिकारियों ने मरीजों के अलग-अलग वर्गों और उस हिसाब से इलाज के तरीकों के बारे में बताया। यहां अभी चार मरीजों का इलाज चल रहा है। देहरादून जिले में इस महीने स्वाइन फ्लू से पांच मरीजों की मौत बुई है। स्वास्थ्य विभाग हर मामले की परिस्थितियों का पता लगा रहा है।

अधिकारी ज्यादा जोखिम वाले समूहों, जैसे बुज़ुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को खास तौर से सावधानी बरतने और समय पर इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं।