‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन निलंबन के बीच दुबई में फंसे होने पर भारत लौटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद का अनुरोध किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण दुबई में उड़ानें निलंबित कर दी गईं। सोनल ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक नोट साझा किया और कहा कि भारत लौटने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।
उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं मौजूदा संकट के कारण फिलहाल दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा।” सोनल ने कहा, “मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मदद का अनुरोध करती हूं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आभारी रहूंगी।” बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ‘ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ के लिए ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थीं, लेकिन वे भी दुबई में फंस गईं।
दुबई में फंसीं अभिनेत्री सोनल चौहान ने PM मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मांगी मदद
You may also like
ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच CBSE ने मध्य पूर्व में 10वीं-12वीं की परीक्षा की स्थगित.
ईरान में इंटरनेट सेवा ठप, युद्ध के बीच परिवारों की बढ़ी चिंता.
दुबई में फंसीं अभिनेत्री सोनल चौहान ने PM मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मांगी मदद.
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: 444 फ्लाइट्स रद्द, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे.