Breaking News

पाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप     |   डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ     |   PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात     |   छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |  

बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, कल होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

बिहार की राजनीति में आज एक अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही ब‍िहार में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद यह तय हो गया है क‍ि सम्राट चौधरी ब‍िहार के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। ब‍िहार में अब नीतीश युग का अंत हो गया है और सम्राट युग की शुरुआत होने जा रही है। बीजेपी व‍िधानमंडल की बैठक में उनके नाम का ऐलान कर द‍िया गया है।

सम्राट चौधरी कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांक‍ि अभी औपचार‍िक ऐलान होना बाकी है। इससे पहले नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और आज उनके इस्तीफे के साथ 'नीतीश युग' का अंत हो गया है। नीतीश ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट में इस्तीफे की बात रखी। इसके बाद वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ मिलकर अपना इस्तीफा देने पहुंचे। अब बस कुछ ही देर में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसके बाद सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है।