Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा यात्रा प्रेरणादायी: ब्रजेश पाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की यात्रा पर आधारित ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नाट्य मंचन का अवलोकन किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया।

bFFv

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा है। उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के अलग-अलग पड़ाव, संघर्ष, संकल्प और जनसेवा से जुड़े प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया गया।

vSvDFv

उन्होंने कहा कि नाट्य प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की नरेंद्र मोदी की यात्रा को सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रहित से जुड़े प्रसंगों के जरिए दिखाया गया। संवाद, अभिनय, संगीत और भावपूर्ण दृश्यों के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया गया।

पीएम मोदी के कार्यों को विकास से जोड़ा

bddgbg

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसर, किसानों के हित, देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े कार्यों ने देश के विकास को नई दिशा दी है।

vvSv

उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ केवल नाट्य मंचन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवाभाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है। उनके मुताबिक, इस तरह की प्रस्तुतियां नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देती हैं।

vsdSD

कार्यक्रम में मंत्री सुनील शर्मा, प्रदेश मंत्री प्रवेंद्र जागीड़, क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, प्रशांत चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

vFvFvfvf