Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर आईं नजर, रणवीर सिंह भी दिखे

बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का सिंपल और स्टाइलिश लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। पैपराजी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दीपिका एयरपोर्ट पर नजर आईं। वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी सिंपल लुक में दिखीं। दीपिका ने हल्की नीली स्ट्राइप वाली ढीली शर्ट, ब्लू जींस और ब्राउन शोल्डर बैग कैरी किया था। उन्होंने डार्क सनग्लासेस लगाए थे और बालों को बन में बांधा हुआ था।

रणवीर सिंह भी दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे थे। वह कार के अंदर बैठे नजर आए और कैमरों से बचने की कोशिश करते दिखे, लेकिन पैपराजी के कैमरे में उनकी तस्वीरें भी कैद हो गईं। दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था। दोनों ने अपनी बेटी को मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से काफी दूर रखा है और अब तक उनकी फैमिली लाइफ की बहुत कम तस्वीरें सामने आई हैं।

इस साल की शुरुआत में कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। पोस्ट में उनकी बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थीं, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट था। पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ नजर से बचाने वाले इमोजी लगाए गए थे। दीपिका और रणवीर की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल है।