Breaking News

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |   डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी को 24 सिंतबर को अमेरिका आने का न्योता दिया     |   दिल्ली: ‘कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा’, PM की अपील के बाद CM रेखा का फैसला     |   चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |  

MP: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 की मौत, 15 घायल

मध्य प्रदेश के देवास जिले में गुरुवार को एक निर्माणाधीन पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। यह घटना देवास जिले की टोंक खुर्द तहसील के टोंककला गांव में हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और मौके पर मौजूद बारूद को सुरक्षित तरीके से हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।