Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए एक-एक लाख रुपये के चेक, करवाचौथ किट भी बांटी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की। इन सभी बेटियों का विवाह मार्च में लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कराया गया था।

मुख्यमंत्री ने सभी नवविवाहित बेटियों को पहले करवाचौथ की बधाई दी और उनके सुखी एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने बेटियों और उनके परिवारों से बातचीत की और उनके वैवाहिक जीवन के अनुभव भी जाने।

‘परेशानी में घबराएं नहीं, खुलकर अपनी बात बताएं’

bdfbdfb

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेटियों को भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में मैं उसके साथ खड़ी हूं। किसी भी परेशानी में घबराएं नहीं, अपनी बात खुलकर बताएं।”

मुख्यमंत्री ने बेटियों को प्रोत्साहित किया कि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करें और जीवन में अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने कहा कि बेटियों का सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है। उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का एहसास होना चाहिए।

पहले करवाचौथ पर आर्थिक मदद और उपहार

bdfbDF

लाडली फाउंडेशन ने मार्च में इन 51 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया था। अब उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर प्रत्येक बेटी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ करवाचौथ किट दी गई।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करने के साथ उनके जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर भी साथ खड़ा होना सराहनीय है। ऐसी पहल से बेटियों और उनके परिवारों को भावनात्मक और आर्थिक संबल मिलता है। उन्होंने बेटियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाएगा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

vvfs