Breaking News

अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |   वेनेजुएला के तेल से भरा जाएगा 44 साल के निचले स्तर पर पहुंचा US भंडार, ट्रंप का ऐलान     |   ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की तैयारी में अमेरिका, बैंक पर लगाएगा प्रतिबंध     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना     |   US और इजरायल के खिलाफ एकजुट हों मुस्लिम देश, ईरान के सुप्रीम लीडर की अपील     |  

दिल्ली-NCR में 3.89 रुपये महंगी हुई CNG, कीमत बढ़ने से चालक परेशान

Delhi: दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमत बढ़ गई है। सीएनजी के दाम में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, नई कीमतें सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

सीएनजी के दाम बढ़ने से कई कमर्शियल ड्राइवर परेशान हैं। उनका कहना है कि महंगे ईंधन के कारण उनकी रोज की कमाई कम हो रही है। इससे महीने के जरूरी खर्च पूरे करने के बाद उनके पास बहुत कम पैसे बच रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की एकमात्र अधिकृत सप्लायर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बीते शुक्रवार को बताया कि गैस की लागत बढ़ने के कारण सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद गैस की कीमत में तेजी आई है।