Breaking News

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |   डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी को 24 सिंतबर को अमेरिका आने का न्योता दिया     |   दिल्ली: ‘कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा’, PM की अपील के बाद CM रेखा का फैसला     |   चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |  

CM रेखा गुप्ता ने अपने काफिले में 60% कटौती की, अब सिर्फ 4 गाड़ियां शामिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने काफिले में 60 फीसदी कटौती की है। उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद लिया है। अब मुख्यमंत्री के काफिले में सिर्फ चार गाड़ियां रहेंगी। इनमें से दो इलेक्ट्रिक वाहन हैं। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस फैसले का उद्देश्य सरकारी खर्च कम करना, ईंधन की बचत करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। रेखा गुप्ता का यह कदम आम लोगों को भी संसाधनों के सही उपयोग का संदेश देता है।