Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

विक्रांत मैसी ने सबके सामने मांगी सारा अली खान से माफी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स् को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 15 मार्च को 'मर्डर मुबारक' रिलीज हुई, जिसमें एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को काफी सराया गया। 21 मार्च को सारा की 'ऐ वतन मेरे वतन' रिलीज होने वाली है। इस बीच '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी ने सारा से माफी मांगी है। 

विक्रांत ने सारा के साथ फिल्म 'गैसलाइट' में काम किया है। सारा अली खान पॉपुलर स्टार किड हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में एंट्री उनके लिए बाएं हाथ का खेल थी। नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस और स्टार किड्स को मिलने वाली प्रिवलेज को लेकर विक्रांत को ऐसा लगा था कि सारा को एक्टिंग नहीं आती, लेकिन जब उन्होंने काम के लिए सारा का डेडिकेशन देखा, तब उनकी सोच एक्ट्रेस को लेकर बदली और उन्होंने सारा से माफी मांगी।