Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन में दिखीं मृणाल ठाकुर

 अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है इससे पहले दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार पूरा हो हुआ, ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर में क्या है?
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि हरि (अदिवि शेष) और जूलिएट (मृणाल ठाकुर) एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। शादी के बाद वह एक बच्चा चाहते हैं और अपना परिवार बसाना चाहते हैं। इस बीच जूलिएट के साथ कुछ गलत हो जाता है। इसके बाद उनकी जिंदगी एकदम बदल जाती है।

इसके बाद हरि पुलिस हिरासत में नजर आते हैं। कुछ दिनों बाद जब वह पुलिस हिरासत से छूट जाते हैं तो उन्हें जूलिएट ऐसी हालत में मिलती है कि उसे पैसों की जरूरत होती है। इसके बाद दोनों एक मिशन पर निकलते हैं। हरि अपने साथ हुए गलत काम का बदला लेते हैं। ‘डकैत’ पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हिंदी और तेलुगु में एक साथ फिल्माई गई फिल्म ‘डकैत’ की कहानी और पटकथा आदिवी शेष और शेनिल देव ने मिलकर लिखी है। इन दोनों ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर के अलावा इस फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी अहम भूमिकाएं निभाएंगे।