Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

भीड़ की हुडदंग से Thalapathy Vijay की लग्जरी कार हुई क्षतिग्रस्त

थलापति विजय तमिल सिनेमा के उन सुपरस्टार्स में से एक है जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं। विजय जहां भी जाती हैं, वहां भारी मात्र में फैंस की भीड़  उमड़ पड़ती है। हाल ही में विजय केरल अपनी अपकमिंग फिल्म की बाकी बची शूटिंग के लिए गए है। 

इस दौरान अभिनेता की एक झलक देखने के लिए फैंस का जनसैलाब मौजूदा रहा। भारी मात्र में प्रशंसकों की भीड़ ने एक्टर की कार को घेर लिया। इस दौरान थलापति की लग्जरी गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें करीब से देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हुई और उनकी कार को चारों-तरफ से घेर लिया गया। इस दौरान एक्टर की ब्लैक कलर की लग्जरी टोयोटा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, कार का शीशा और बॉडी पर कई डेंट आए। हालांकि थलापति विजय को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई।