Breaking News

रोमांचक T20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया     |   कांवड़ यात्रा को लेकर UP सरकार की बैठक, पुलिस तय करेगी डीजे की ध्वनि सीमा     |   J-K: कुलगाम में एक और एनकाउंटर, चिनिगाम गांव में गोलीबारी     |   सूरत में इमारत गिरी, 5-6 लोग बिल्डिंग में थे, रेस्क्यू अभी चल रहा है- कमिश्नर अनुपम सिंह     |   हाथरस भगदड़: देव प्रकाश मधुकर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |  

श्रीनगर में अनंत और राधिका की शादी के लिए तैयार की जा रही है खास पश्मीना शॉल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। अंबानी परिवार ने शादी के कार्ड को खास तरीके से डिजाइन किया है और इसके साथ कश्मीर की प्रसिद्ध दोरुखा पश्मीना शॉल को भी शामिल किया गया है।

इस दोरुखा पश्मीना शॉल को बनवाने के लिए कश्मीर के कारीगरों को ऑर्डर मिला। ये शॉल पूरी तरह से हाथ से बुनी हुई होती है। शुरुआत में 250 शॉल का ऑर्डर दिया गया था और इस ऑर्डर को पूरा करने में लगभग 400 लोग लगे थे।

शादी के लिए आमंत्रित लोगों में ना केवल देश की मशहूर हस्तियां बल्कि बड़े विदेशी नाम भी शामिल हैं। प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कारीगरों का कहना है कि 'दोरुखा शॉल' बनाना मुश्किल था और वह भी बहुत कम समय में।

कश्मीर घाटी की शानदार पश्मीना शॉल अपनी सुंदर सोज़नी कढ़ाई और प्योरिटी के लिए जानी जाती है उसमें भी ये दोरुखा पश्मीना शॉल बेशकीमती होती है। कुशल कारीगरों के हाथ से बुन गई ये पश्मीना शॉल कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। 

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की तरफ से लॉन्च किए गए मुंबई के 'स्वदेश' हैंडीक्राफ्ट स्टोर ने कश्मीरी कारीगरों को यह ऑर्डर दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

कई कारीगरों का मानना ​​है कि अंबानी परिवार की यह पहल न केवल परिवार की संस्कृति को बढ़ावा देने की सोच को दर्शाती है, बल्कि भारत की पारंपरिक कला और हैंडीक्राफ्ट के प्रति उनके प्यार और सपोर्ट को भी दिखाती है।