Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

'कॉकटेल 2' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर जमाया रंग, पहले दिन 24 करोड़ की कमाई की

Cocktail 2 Collection: फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को बताया कि अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म "कॉकटेल 2" ने अपनी रिलीज के पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये की कमाई की है।

प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए। बैनर की ओर से जारी पोस्टर के मुताबिक इस रोमांटिक ड्रामा ने भारत में 16.64 करोड़ रुपये और विदेशों में 7.36 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी दुनिया भर में पहले दिन की कुल कमाई 24 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म की घरेलू नेट कमाई 14.1 करोड़ रुपये है।

बॉक्स ऑफिस अपडेट के साथ लगे बैनर पर लिखा था, "प्यार की सच में वापसी हुई है! जबरदस्त ओपनिंग!" होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म "कॉकटेल 2" शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये फिल्म 2012 की हिट फिल्म "कॉकटेल" का अगला भाग है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था, लेकिन इस बार कहानी और किरदार बिल्कुल नए हैं।

फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद), दिया (रश्मिका) और एली (कृति) के बीच एक उलझे हुए लव ट्राएंगल (प्यार के त्रिकोण) के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी कुणाल और दिया नाम के एक कपल की है, जिनके रिश्ते की परीक्षा तब होती है जब एली नाम की एक आजाद ख्यालों वाली लड़की उनकी जिंदगी में आती है। इससे इमोशनल उथल-पुथल मचती है और प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।

"कॉकटेल 2" को दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है।