Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 23.51 करोड़ रुपये कमाए

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म "ओ रोमियो" ने रिलीज के दो दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी हैं। इसे विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है और ये शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हुई। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया है। निर्माताओं ने रविवार को 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए ये खबर साझा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर भी साझा किया गया था।

पोस्टर पर लिखा था, पहले दिन देश भर में 9.01 करोड़ रुपये की कमाई। शनिवार को 14.50 करोड़ रुपये कमाए। कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23.51 करोड़ रुपये है। कैप्शन में लिखा था, "आग और तेज होती जा रही है। ये रोमियो राज करने आ गया है! अभी अपने टिकट बुक करें!" फिल्म में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।