Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम, जानें तारीख

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का लाफ्टर शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" का दूसरा सीजन 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। नेटफ्लिक्स ने बुधवार को सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, "फन से आपके शनिवार को फनीवार बनाने हम आ रहे हैं 21 फरवरी से। हर शनिवार फनीवार सिर्फ नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' देखने के लिए तैयार हो जाइए!" सेलिब्रिटी चैट सीरीज इस साल जून में नेटफ्लिक्स पर शुरू हुई थी।

"द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में आमिर खान, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, दिलजीत दोसांझ, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत देश-विदेश की कई हस्तियां आ चुकी हैं। शो में कपिल के अलावा सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर भी शामिल हैं।